फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man performing stunts on a Thar vehicle was arrested along with his companion.

Muzaffarnagar News: थार गाड़ी पर बैठकर स्टंट करने वाला युवक साथी सहित गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A young man performing stunts on a Thar vehicle was arrested along with his companion.
भोपा रोड पर थार गाड़ी के ऊपर बैठकर जाता युवक। सोशल मीडिया
मुुजफ्फरनगर। शादी समारोह में शामिल होने वाले युवक गाड़ियों के ऊपर बैठकर या खड़े होकर स्टंटबाजी करने से मान नहीं रहे हैं। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने थार गाड़ी के ऊपर बैठकर स्टंट का वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवक व गाड़ी चालक को पकड़ा है। ऐसे ही दो मामलों में पुलिस ने दो गाड़ियों को बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि 23 अप्रैल को भोपा रोड पर एक थार गाड़ी के ऊपर बैठे युवक का वीडियो वायरल हुआ था। एक युवक गाड़ी को चला रहा था। यह गाड़ी भोपा रोड की तरफ से विश्वकर्मा चौक भोपा अड्डे की तरफ आ रही थी। इस गाड़ी के तीन अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं।
विज्ञापन

गाड़ी के नंबर से पता लगाया गया। दोनों युवकों मखियाली निवासी तुषार व विकुल तोमर को थार गाड़ी सहित पकड़ा गया। दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 18 अप्रैल की रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर होटल रॉयल पैलेस में शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने अलग-अलग तीन गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से पटाखे छोड़े। इससे हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों के जीवन के लिए खतरा बन गया गया।

इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। अभी युवकों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन नंबर के आधार पर पुलिस ने एक गाड़ी को बरामद कर लिया। वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed