फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man died of electric current and the family created ruckus in Muzaffarnagar

यूपी: बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत, जमकर हंगामा, परिजनों ने उठने नहीं दिया शव

Wed, 09 Jun 2021 10:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Jun 2021 10:08 AM IST
सार

बिजली के तार की चपेट में आकर एक युवक की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया और शव उठने नहीं दिया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
A young man died of electric current and the family created ruckus in Muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव महाबलीपुर के जंगल में टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आकर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक की जान जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं परिजनों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया।

विज्ञापन


महाबलीपुर निवासी अंकित (20) बुधवार सुबह पांच बजे खेत पर खीरे की प्लेज देखने गया था। वहीं पर टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। अंकित के घर नहीं आने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने शव उठने नहीं दिया। हंगामा कर रहे ग्रामीण मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले भी चौकड़ा गांव के जंगल में एसएसओ की लापरवाही से संविदा कर्मी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed