{"_id":"66dddfcffc5979df8e0d15a0","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-due-to-mental-stress-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-129524-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मानसिक तनाव में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मानसिक तनाव में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या
Sun, 08 Sep 2024 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
छपार। खतौली के गांव अंतवाडा में छपार के गांव छपरा निवासी युवक विनीत ने मानसिक तनाव के चलते पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन रात में ही शव को गांव छपरा में ले गए। वहां पहुंचने पर छपार पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मृतक युवक का शव का पोस्टमार्टम कराया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी सेठपाल का पुत्र विनीत काफी समय से खतौली थाने के गांव अंतवाडा में अपने मामा सुनील के पास रह रहा था। वह नोएडा में किसी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को अपने गांव आने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन बिना किसी को बताए रात में शव को लेकर उसके गांव छपरा पहुंच गए। इस दौरान किसी ने छपार पुलिस को सूचना दे दी। छपार पुलिस ने खतौली पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। तब खतौली पुलिस भी गांव छपरा पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। विनीत अपने पिता की इकलौती संतान थी। उसके एक पुत्र हैं।
खतौली थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मृतक के मामा ने जानकारी दी कि विनीत की पहले पत्नी से अलगाव हो गया था। दूसरी शादी की थी जो छपार गांव में रहती थी। विनीत अधिकतर अंतवाड़ा रहता था। वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिस्टल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है क्योंकि वह सभी शव लेकर छपरा चले गए थे। सीओ खतौली राम आशीष यादव का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के बारे में कुछ जानकारी मिल सकेेगी।