फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A woman was duped of Rs 1.93 lakh by luring her to earn profit by completing a task

Muzaffarnagar News: टास्क पूरा कर लाभ कमाने का लालच देकर युवती से ठगे 1.93 लाख

Sun, 11 May 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 1.93 lakh by luring her to earn profit by completing a task
-पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की
विज्ञापन

साइबर अपराध::
----------
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी एक युवती को घर बैठे टास्क पूरा कर लाभ होने का लालच देकर एक लाख 93 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी अंशिका निर्वाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति का टेलीग्राम से मैसेज का लिंक आया। लिंक क्लिक किया तो टेलीग्राम का पेज खुल गया, जिसमें कुछ टास्क आये। उन्हें पूरा करके घर बैठे आय होने का लालच दिया गया।
विज्ञापन

मैसेज भेजने वाले के कहने पर पीड़िता ने अथिरा सिंह से संपर्क किया। अथिरा सिंह ने पूंजी निवेश कर घर बैठे लाभ का लालच देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। उससे कई बार में 1 लाख 93 हजार रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए गए। जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे रुपये वापस नहीं दिए, बल्कि और भी रुपये जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। खालापार थाना पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।
---------------
ठगी से बचने को यह बरतें सावधानी-
- किसी के लालच में न आएं।
- मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगा जाता है।
- साइबर अपराधी लिंक भेजकर फंसाते हैं।
- आनलाइन काम करने से पहले सोच विचार करें।
-----
इन्होंने कहा-
साइबर अपराधी लालच देकर फंसा कर ठगी करते हैं। ऑनलाइन कार्य, घर बैठे कार्य कर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में न आएं। ठगी होने पर साइबर थाने, क्षेत्रीय थाने, 1930 पर तुरंत सूचना दें ताकि पुलिस कार्रवाई शुरू कर सकें।- सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed