{"_id":"60a8063f8ebc3ea70655ac67","slug":"a-woman-fought-with-criminals-in-shakambhari-vihar-muzaffarnagar-news-mrt539322149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी विहार में बदमाशों से भिड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी विहार में बदमाशों से भिड़ी महिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीनदयाल कॉलेज रजबहा रोड स्थित शाकंभरी विहार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से लूटपाट की कोशिश की। इसी दौरान महिला ने एक बदमाश का हाथ दांतों से चबा डाला। जिससे घबराकर बदमाश फरार हो गए। तीनों बदमाश कुछ दूर स्थित सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिसकी फुटेज पुलिस को देकर पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल कॉलेज रजबहा रोड स्थित शाकंभरी विहार निवासी प्रवीण कुमार एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार सुबह प्रवीण फैक्टरी चला गया था। उसकी पत्नी अनीता अन्य परिजनों के साथ घर पर थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश प्रवीण के घर में घुस गए और अनीता को चाकू दिखाकर लूटपाट की कोशिश की।
इसी दौरान अनीता ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश का हाथ पकड़कर अपने दांतों से चबा लिया। जिससे उसके हाथ से चाकू छूटकर नीचे गिर गया। महिला के भिड़ने से घबराए बदमाश बिना घटना को अंजाम दिए फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जा पहुंचे और लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
इसी दौरान तीनों बदमाश क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए, जिनकी फुटेज हासिल कर पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी। पीड़ित परिवार की ओर से प्रवीण की पत्नी अनीता ने ही अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।