फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A widow woman was strangled to death over a financial dispute and a love affair.

Muzaffarnagar News: लेनदेन विवाद व प्रेम-प्रसंग में विधवा महिला की गला घोंटकर हत्या

Mon, 29 Sep 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A widow woman was strangled to death over a financial dispute and a love affair.
मृतक महिला सुनीता का फाइल फोटो फोटो परिजन
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार क्षेत्र के गांव वहलना में विधवा महिला सुनीता कश्यप (40) की अलसुबह लेनदेन विवाद व प्रेम-प्रसंग में गैर समुदाय के युवक आलम ने गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के बच्चों को सोते समय कमरे में बंद कर दिया था। कमरे में बंद बेटी ने मां की चीख पुकार सुनकर शोर मचाया तो हत्यारोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

सुनीता के पति महीपाल की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार बच्चे हैं, इनमें से एक बच्चा अपनी नानी के पास मेरठ के थाना इंचौली के गांव मसूरी में रहता है। तीन बच्चे बेटी प्रियांशु (17), देविका (8) व दिव्यांग आदित्य (14) मां के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात तीनों बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार प्रियांशु ने बताया कि अलसुबह उसकी मां की जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह बचाओ, बचाओ पुकार रही थी। उनका कमरा बाहर से बंद था। उसने गेट में छेद से देखा कि उसकी मां जमीन पर पड़ी है। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। काफी देर बाद गली से जा रहे एक व्यक्ति ने वहां आकर उनके कमरे का ताला खोला। उसने डॉक्टर को बुलाया तो डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। उसने अपने मामा को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपी सूजड़ू निवासी आलम के साथ शामली बाइपास पर काली नदी के पास बाइक पर जाते हुए पुलिस की मुठभेेड़ हो गई, जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महिला ने एक प्लाट बेचा था। उसके पैसे महिला के पास थे। आरोपी युवक महिला से पैसे मांग रहा था। महिला ने पैसे देने से इन्कार कर दिया था। महिला के आरोपी युवक के साथ प्रेम संबंध होना भी सामने आया है।
--------
सुनीता ने आरोपी को बेटी से दिलाए थे दस हजार रुपये
बेटी प्रियांशु का कहना है कि शनिवार देर शाम आरोपी आलम दो मिस्त्री लेकर घर आया था। घर में चिनाई होनी थी। उसकी मां ने आलम व मिस्त्री को दस-दस हजार दिलाए थे। बाद में उसकी मां आलम के साथ बाजार गई थी। रात में यह दोनों वापस आए थे। आरोपी का उनके घर पिछले चार पांच साल से आना जाना रहा है।
-----
आरोपी के गोदाम में नौकरी करती थी सुनीता
पुलिस ने बताया कि सुनीता आरोपी के कबाड़ी के गोदाम में पहले नौकरी करती थी। एक साल से उसने दूसरी फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन आरोपी का घर आना जाना बंद नही हुआ था। घटना के समय आरोपी ने महिला के बच्चों वाला कमरा बाहर से बंद कर दिया था और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था।

परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
मृतक महिला के भाई मिंटू आदि परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गांव वहलना पहुंचे। उन्होंंने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

मृतक महिला सुनीता का फाइल फोटो फोटो परिजन

मृतक महिला सुनीता का फाइल फोटो फोटो परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed