{"_id":"67b62f12bc414eb71302c4ad","slug":"a-three-year-old-girl-remained-sitting-in-the-sugarcane-field-all-night-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-140016-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रातभर ईख के खेत में बैठी रही तीन साल की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रातभर ईख के खेत में बैठी रही तीन साल की बच्ची
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। क्षेत्र के गांव दाहखेडी निवासी एक ग्रामीण की तीन साल की बेटी मंगलवार शाम तीन बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। पुलिस व परिजनों ने उसे रातभर तलाशा लेकिन रात में कोई सुराग नही लग सका। दिन निकलने पर उसे ईख के खेत में बैठे हुए सुबह आठ बजे बरामद कर लिया गया। वह डर कर पूरी रात ईख के खेत में बैठी रही थी। पुलिस ने बच्ची को 18 घंटे बाद बरामद किया।
मंगलवार की रात 10 बजे गांव दाहखेड़ी निवासी रिजवान की तीन साल की बेटी दोपहर तीन बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला है। रात में इस सूचना पर सिखेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बच्ची की सकुशल बरामदगी को पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा आस-पास के जंगलों में परिजनों के साथ बच्ची की तलाश की। मंगलवार रात में जंगल में सर्च अभियान भी चलाया गया। बुधवार सुबह 8 बजे गांव दाहखेड़ी के जंगल में एक ईख से खेत से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि बच्ची खेलते हुए किसी तरह जंगल में चली गई। वहां से वापस नही आ सकी। वह डर कर रात भर ईख के खेत में बैठी रही। उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।