फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A teenager died in a road accident

सड़क हादसे में किशोर की मौत

Sun, 09 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
A teenager died in a road accident
सड़क हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन

मीरापुर। तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने सड़क पार कर रहे किशोर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
कसबा मीरापुर निवासी वसीम का बेटा मौहम्मद जैद (15) शनिवार शाम को घूमने जा रहा था। वह मॉडर्न पेट्रोल पम्प के निकट पहुंचा, उसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने जैद को कुचल दिया। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली की आदर्श कालोनी में युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। गांव पचेंडा खुर्द निवासी 35 वर्षीय पंकज ने आदर्श कालोनी में भी मकान बना रखा है। शनिवार शाम को वह गांव से आया था। कुछ देर बाद उसने मकान में छत के पंखे से लटक कर फांसी ली। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस भी आ गई। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में परिजन कुछ नहीं बता रहे है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed