फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A soldier was under stress due to a dispute with his wife

पांच दिन से ड्यूटी से गैर हाजिर था नितिन

Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
A soldier was under stress due to a dispute with his wife
पत्नी के साथ विवाद के चलते तनाव में था सिपाही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर क्षेत्र गांव फफराना स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाला सिपाही नितिन शर्मा पत्नी के साथ चल रहे विवाद के चलते कुछ समय से तनाव में था। पिछले पांच दिन से वह ड्यूटी से भी गैर हाजिर चल रहा था।

गाजियाबाद जनपद के गांव फफराना निवासी नितिन शर्मा पुत्र अजयपाल शर्मा पुलिस विभाग में कांस्टेबल था। वह जनपद में डायल-112 की पीआरवी-2227 पर तितावी क्षेत्र में तैनात था। डायल-112 के प्रभारी इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि नितिन शर्मा 15 नवंबर से बिना किसी को बताए ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था। उसके साथियों का कहना है कि नितिन का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था और कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी ने एसएसपी को उसके खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद से वह काफी तनाव में था। माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते वह बिना किसी को बताए ड्यूटी छोड़कर घर चला गया, जहां उसने पत्नी के साथ विवाद होने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने से उसके साथियों में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed