{"_id":"68d0594a27ff92eaab0e7667","slug":"a-robber-with-a-reward-of-twenty-thousand-rupees-was-injured-in-an-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-154747-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बीस हजार का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बीस हजार का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
बुढ़ाना। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बीस हजार का इनामी वांछित लुटेरा मंदवाड़ा गांव का रहने वाला शादाब घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के सोने-चांदी के आभूषण व तमंचा बरामद किया। आरोपी ने अपने दो साथियों की मदद से सात दिन पहले दादा-पोते को बंधक बनाकर कई लाख के जेवर लूटे थे।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को मंदवाड़ा रोड पर कस्बे के सराफा कारोबारी नेमचंद वर्मा व उसके पोते शिवम वर्मा से तीन बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, चार हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। इस घटना में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस रविवार को विज्ञाना मार्ग पर पोपलर के बाग के पास पहुंची। मौके पर मौजूद वांछित शादाब पुलिस पर फायर करते हुए ईख के खेत में घुस गया। पुलिस के जवाबी फायर करने पर वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। उसने बताया कि वह मंदवाड़ा गांव का रहने वाला शादाब है। पुलिस के अनुसार वह सराफा कारोबारी की लूट में वांछित था। शादाब पर एसएसपी ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।