फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A reward of 10 thousand absconding for 25 years

Muzaffarnagar News: 25 साल से फरार 10 हजार का इनामी हत्थे चढ़ा

Sat, 24 Feb 2024 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
A reward of 10 thousand absconding for 25 years
-पुलिस ने तमंचा बरामद कर किया चालान
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। गोकशी के मामले में फरार आरोपी 25 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को न्यायालय ने फरार घोषित कर रखा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पीनना बाईपास हाइवे पुल के नीचे से वांछित आराेपी सलीम पुत्र बसीर निवासी खालापार थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए। इंस्पेक्टर ने बताया वर्ष 1999 में सलीम के खिलाफ चरथावल थाने में गोवध अधिनियम एवं पशु क्रुरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा कायम हुआ था, लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था। अदालत ने अभियुक्त की धारा 82 और 83 की कार्रवाई करने के बाद भगौड़ा घाेषित कर रखा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। बताया कि फरार आरोपी पंजाब में ट्रक पर चालक था। पुलिस ने उसके साथियों की मदद से उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed