{"_id":"5e9f20588ebc3e90440d4f2b","slug":"a-registry-on-the-28th-day-in-jansath-khatauli-news-mrt4786550110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ में 28वें दिन उपनिबंधक कार्यालय में पहली एक रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानसठ में 28वें दिन उपनिबंधक कार्यालय में पहली एक रजिस्ट्री
जानसठ तहसील में खुला उपनिबंधक कार्यालय।
- फोटो : KHATAULI
Link Copied
जानसठ में 28वें दिन उपनिबंधक कार्यालय में पहली एक रजिस्ट्री
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, जानसठ। लॉकडाउन के 28वें दिन तहसील के उप निबंधक कार्यालय में पहली रजिस्ट्री हुई। मात्र एक रजिस्ट्री से सरकार को चार लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो सका। लॉकडाउन के बाद से उपनिबंधक कार्यालय को प्रतिदिन 12 लाख रुपये की हानि विभाग को हो रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव के आदेश पर लॉकडाउन के बावजूद 16 अप्रैल को तहसील के उपनिबंधक कार्यालय के ताले खोल दिए गए थे। मंगलवार को लॉकडाउन का 28वां दिन था। 28वें दिन उपनिबंधक कार्यालय में एक रजिस्ट्री हुई। इस रजिस्ट्री से विभाग को चार लाख रुपये की राजस्व आमदनी हो सकी। सब रजिस्ट्रार अमिय कृष्ण पांडे ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंगलवार को रजिस्ट्री कराई गई। बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने से पूर्व क्रेता व विक्रेता तथा गवाहों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद ही रजिस्ट्री हो सकी। रजिस्ट्री के दौरान क्रेता व विक्रेता के साथ आए परिवार के अन्य लोगों को उपनिबंधक कार्यालय के बाहर रहने की हिदायत दे दी गई थी। सब रजिस्ट्रार का कहना है कि बुधवार से और भी रजिस्ट्री होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।