{"_id":"6ad9edbe1c9792c9980e4ca6","slug":"a-panchayat-utsav-bhavan-will-be-constructed-in-chhapar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-183697-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छपार में कराया जाएगा पंचायत उत्सव भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छपार में कराया जाएगा पंचायत उत्सव भवन का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विकास क्षेत्र के पुरकाजी के छपार में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। करीब 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उत्सव भवन में क्षेत्र के लोग वैवाहिक, सांस्कृतिक और विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। आसपास गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
शासन के निर्देश पर उत्सव भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही गांव और आसपास वैवाहिक समारोह आयोजन के लिए सामुदायिक भवनों की आवश्यकता पेश आ रही है।
अभी तक छपार एवं आसपास क्षेत्र में किसी बड़े सामुदायिक भवन की सुविधा नहीं थी। इसके कारण शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई बार लोगों को पुरकाजी में कार्यक्रम आयोजित करने पड़ते थे।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बनने वाला यह उत्सव भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां बड़े हॉल के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं।