{"_id":"587680aa4f1c1be165baa86c","slug":"a-number-plate-two-canter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही नंबर प्लेट के दो कैंटर पकडे़, नौ साल से चल रहा था टैक्स बचाने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही नंबर प्लेट के दो कैंटर पकडे़, नौ साल से चल रहा था टैक्स बचाने का खेल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में आए कंटेनर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार पुलिस ने एक ही नंबर प्लेट लगे दो कैंटर पकड़ कर चालकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पिछले नौ सालों से लगातार इस प्रकार से एक ही नंबर प्लेट से दोनों कैंटर चला रहे थे। छपार पुलिस को रात में किसी ने सूचना दी कि रामपुर चौराहे के निकट दो कैंटर गाड़ी हाईवे पर खड़ी हैं। दोनों पर एक नंबर पीबी 11ए एक्स- 8602 प्लेट लगी हुई है।
सूचना पर रात्रि में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों के चालकों और अन्य व्यक्ति सहित कब्जे में लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम मोहम्मद इसरार, मोहम्मद इस्तखार पुत्र इकबाल निवासी मायापुरी टिब्बा रोड थाना बस्ती जनपद लुधियाना और मोहम्मद नौशाद निवासी सगाजीपुरा जलालाबाद, शामली बताया।
प्रभारी निरीक्षक केके शर्मा ने बताया कि इन लोगों का गैंग है जो नौ साल से एक ही नंबर प्लेट से कैंटर चलाते आ रहे हैं। पकड़े गए लोगों का कहना है कि वे ऐसा करके सिर्फ टैक्स बचाते हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।