फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A huge procession was taken out on occasion of Shri Balaji birth anniversary in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: स्वर्ण श्रृंगार के साथ रथ पर सवार हुए बालाजी, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा शहर

Tue, 23 Apr 2024 06:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Apr 2024 06:59 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में मंगलवार को श्री बालाजी जन्मोत्सव पर धूमधाम से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से शहर गूंज उठा।

विज्ञापन
A huge procession was taken out on occasion of Shri Balaji birth anniversary in Muzaffarnagar
बाला जी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर धूमधाम से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के उद्धोष से पूरा नगर गूंज उठा। बाबा का मुख्य रथ भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। स्वर्ण श्रृंगार के साथ बालाजी रथ पर सवार होकर निकले।  

विज्ञापन


भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर पर सुबह के समय बाबा का स्वर्ण श्रृंगार किया गया। इसके बाद मुख्य महाआरती की गई। आरती में शामिल होने और बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, उद्यमी भीमसेन कंसल और मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिशंकर तायल ने बाबा की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग सात किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बाबा के मुख्य रथ को भक्तों को रस्सी से खींचा। जगह-जगह यात्रा का फूलों की वर्षा से भक्तों ने स्वागत किया। इस दौरान बाबा के रथ के आगे-आगे भक्तों ने पानी और झाड़ू से साफ-सफाई की।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Road Show Meerut: सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

यात्रा में सभी डीजे, बैंड और एक से बढ़कर एक रथ और झांकियां भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के मुख्य मार्गों को तोरणद्वारों से सजाया गया। मंदिर में भक्तों के प्रसाद चढ़ाने और दर्शन के लिए समिति की ओर से टीम लगाई गई।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed