फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A grand procession was taken out in Sisauli

सिसौली में भव्य शोभायात्रा निकाली

Wed, 31 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in Sisauli
सिसौली में दुल्हेंडी पर निकाली गई सुदंर झांकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली में भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। सिसौली और आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दुल्हेंडी का पर्व भी जोरशोर से मनाया गया। सिसौली में सोमवार को जमकर होली खेली गई। लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया। एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर गले मिले तथा एक दूसरे को होली की बधाई दी।
सिसौली में दोपहर बाद परंपरा अनुसार होली चौक पर शोभायात्रा में झांकियां निकाली गई। झांकियों में विभिन्न देवी-देवताओं के ऐतिहासिक प्रसंगों एवं देशभक्ति के प्रसंगों को चित्रित किया गया। झांकियों को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र रहे। महिलाओं ने झांकियों पर पुष्प वर्षा की। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और सिसौली के चेयरमैन यशपाल बंजी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भोपा। कसबा और आसपास के क्षेत्र में होली का पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। भोपा कस्बे में दो स्थानों पर होलिका दहन हुआ। दुल्हैंङी के दिन भोपा तथा आसपास के क्षेत्र में लोगों ने जमकर होली खेली। पूरे क्षेत्र में त्यौहार शांति सौहार्द के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्र में दुल्हेंडी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। खूब गुलाल उड़ा और रंगों का प्रयोग हुआ। अधिकतर बच्चे ही रंग खेलते नजर आए। गांव खुडडा, छपार, दतियाना, खामपुर आदि गांव में हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने उक्त त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed