फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A four-year-old girl was molested

चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
A four-year-old girl was molested
चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी चार साल की सौतेली बेटी को ईख के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने दादी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के भाई ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कोल्हू पर काम करता है। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पूर्व हुई थी, जिसकी पत्नी अपने साथ करीब तीन साल की बेटी को भी लेकर आई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा, जिसके चलते कुछ दिन पूर्व महिला अपनी बेटी को युवक के ही पास छोड़कर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद से युवक की मां उक्त चार साल की बच्ची का पालन-पोषण कर रही थी। बच्ची का चाचा बृहस्पतिवार शाम उसे लेकर थाने पहुंचा और बताया कि बच्ची के साथ उसके पिता ने ही ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी दादी को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी ने बताया कि गांव के ही युवक ने अपनी चार साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed