{"_id":"58e7dffa4f1c1b4a3e5b9744","slug":"a-fire-in-school-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वैन में लगी आग, चालक की हिम्मत से बच गए 16 मासूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वैन में लगी आग, चालक की हिम्मत से बच गए 16 मासूम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर धू धूकर जलती स्कूल वैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चालक के ब्रेक लगाते ही बच्चे जान बचाकर कूद पड़े। छोटे बच्चों को ड्राइवर ने किसी तरह सुरक्षित निकाला। आग लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही अभिभावक और शिक्षक भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
सिखेड़ा क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पब्लिक गोल्डन बेल्स स्कूल की शुक्रवार दोपहर छुट्टी होने पर वैन चालक हितेश कुमार 16 बच्चों को लेकर गांव कवाल छोड़ने के लिए चला। ईंट भट्ठे के पास दौड़ती वैन में शॉर्ट सर्किट से इंजन में आग लग गई। आग लगती देखकर वैन में बैठे स्कूली बच्चों ने शोर मचा दिया।
चालक हितेश ने तुरंत ब्रेक लगाकर सड़क किनारे वैन को रोक दिया। वैन के रुकते ही बच्चे जान बचाकर कूदने लगे। छोड़े बच्चों को ड्राइवर ने हिम्मत दिखाकर किसी तरह बाहर निकाला। कार में धमाका होने की आशंका में बच्चों को दूर खड़ा कर दिया गया। इंजन में आग लगने के बाद पूरी वैन धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। स्कूली वैन में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई। परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान बच्चों को एक भट्ठे पर बैठा दिया गया था। बच्चों को सकुशल देखकर अभिभावकों के आंसू छलक पड़े। परिजन बच्चों से चिपटकर रोने लगे। स्कूल प्रबंधन ने अपने वाहनों से बच्चों को उनके घर तक छुड़वाया।
------- कोट
- दो दिन पहले ही वैन को स्कूल में लगाया गया था। वैन पेट्रोल से संचालित थी। वैन में गैस किट नहीं लगी थी। सभी बच्चों को सकुशल उनके घर पहुंचा दिया गया है। - अरविंद कुमार, प्रबंधक, पब्लिक गोल्डन बेल्स स्कूल
स्कूल की वैन में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। वैन में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। अगर जांच-पड़ताल में वैन में कमी पाई गई तो इसके लिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - एसकेएस प्रताप, पुलिस क्षेत्राधिकारी।