फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A fire broke out in Utkal damaged compartment

उत्कल के क्षतिग्रस्त डिब्बे में आग लगी

Sun, 18 Feb 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 18 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in Utkal damaged compartment
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)।  डिरेल हुई उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के यहां पड़े क्षतिग्रस्त डिब्बे में आग लग गई। आग लगने से डिब्बे का कुछ हिस्सा जल गया। आरपीएफ ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। इस बीच कुछ लोगों ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। आरपीएफ दरोगा का कहना है आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। इस घटना के बाद से रेलवे सुरक्षा बल सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


जगत कॉलोनी के सामने 19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा हुआ था। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक यात्री घायल हो गए थे। हादसे के बाद से ही ट्रेन के क्षतिग्रस्त 12 डिब्बे रेलवे ट्रैक के पास ही पड़े हुए हैं, जिनकी सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी आरपीएफ पर है। रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसके बावजूद अभी तक इन क्षतिग्रस्त डिब्बों को यहां से हटवाया नहीं गया है। रविवार दोपहर को ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बे में आग लग गई। डिब्बे में आग लगी देखकर आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


 लोगों ने इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। डिब्बे में आग लगने की सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर आरपीएफ पहुंची। आरपीएफ ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फायर ब्रिगेड आने से पहले लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग को बुझा दिया था। आग की घटना से आरपीएफ सतर्क हो गया है।

डिब्बों से लाखों रुपयों की बैटरी हो चुकी है चोरी
आरपीएफ की लापरवाही से इन क्षतिग्रस्त डिब्बों से लाखों रुपयों के कीमत की बैटरियां चोरी हो चुकी है। जनवरी में आरपीएफ ने रात के समय कोहरे का फायदा उठाकर डिब्बों से बैटरी चोरी करते हुए एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया था। पकड़े गए चोर ने अपने साथियों के नाम भी आरपीएफ को बताए थे। उस वक्त आरपीएफ ने चोर को जेल भेज दिया था। डिब्बों से बैटरी चोरी होने की घटना को लेकर भी आरपीएफ ने सबक नहीं लिया। रविवार को डिब्बे में आग लगने से आरपीएफ की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी।



सूखी घास में आग से क्षतिग्रस्त डिब्बे में आग लगी। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। संभवत: घास में किसी व्यक्ति ने जलती हुई बीड़ी फेंक दी होगी, जिससे घास ने आग पकड़ ली और फिर डिब्बे में लगनी शुरू हो गई।
अनिल कुमार, दरोगा, आरपीएफ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed