फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A fire broke out in Panchmal's blanket warehouse

पंचमुखी के कंबल गोदाम में भीषण आग लगी, कार, बाइक व दो एक्टिवा जलकर नष्ट

Tue, 01 Jan 2019 11:35 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 01 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in Panchmal's blanket warehouse
कंबल गोदाम में आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे शहर विधायक। - फोटो : अमर उजाला
शहर के पंचमुखी स्थित तीन मंजिला कंबल गोदाम में सोमवार देर रात नए साल की खुशी में की जा रही आतिशबाजी से भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते तीन मंजिला गोदाम को चपेट में ले लिया, जिसमें लाखों रुपये कीमत के माल के साथ ही कार, बुलेट बाइक व दो एक्टिवा भी जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद कारोबारी के परिवार को घर से बाहर निकालकर बचाया। अग्निशमन विभाग की की छह गाड़ियों ने कई घंटे कबाद किसी तरह आग पर काबू पाया। कारोबारी के परिजनों ने आग से लाखों रुपये कीमत के सामनों के नुकसान की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंचमुखी निवासी निखिल बंसल कंबल व मच्छरदानी का थोक कारोबार करते हैं। तीन मंजिला मकान के निचले तल पर निखिल परिवार समेत रहते हैं, जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर गोदाम बना हुआ है। देर रात करीब 12.10 बजे नए साल की आतिशबाजी के दौरान कोई जलता पटाखा दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में जा गिरा, जिससे वहां रखे कंबलों व मच्छरदानियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे सामान को चपेट में ले लिया और आग की ऊंची ऊंची उठती लपटें निचले तल के साथ ही सबसे ऊपर की मंजिल तक जा पहुंची।
विज्ञापन


आग की लपटों व धुएं से कारोबारी व उनके परिवार की नींद खुली, लेकिन तब तक स्थितियां काबू से बाहर जा चुकी थीं। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को किसी तरह आग की लपटों में घिरे मकान से बाहर निकाला। हालांकि मकान के प्रथम तल पर खड़ी कारोबारी की आई-10 गाड़ी, एक बुलेट बाइक व दो एक्टिवा भी आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की भयावहता देख खतौली से एक और पेपर मिल की दो गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की छह गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की भयावह लपटें पूरे मकान को जलाकर नष्ट कर चुकीं थीं। पीड़ित कारोबारी के अनुसार अग्निकांड में उन्हें करीब 40 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में नए साल की खुशी में छोड़ी जा रही आतिशबाजी से ही आग लगने की बात सामने आई है। जांच में अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed