{"_id":"62c459a8b40402558850d3f2","slug":"a-farmer-killed-by-buffalo-in-a-village-in-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के मुंडभर गांव में खौफनाक घटना, भैंस ने किसान को पटक-पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के मुंडभर गांव में खौफनाक घटना, भैंस ने किसान को पटक-पटककर मार डाला
Tue, 05 Jul 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:03 PM IST
सार
खूनी भैंस ने किसान को पटक-पटककर मार डाला। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
किसान को मार डाला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के मुंडभर गांव में खूनी भैंस ने किसान को पटक-पटककर मार डाला। भैंस अलावलपुर माजरा गांव से बिदककर मुंड़भर गांव के जंगल में पहुंची थी। हादसे के बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सहमे हुए किसान झुंड बनाकर खेतों में जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुंडभर गांव निवासी जयवीर सिंह (47) मंगलवार सुबह अपने खेत में गए थे। ट्यूबवेल के पास अचानक खेत से निकली भैंस ने किसान पर हमला कर दिया। जयवीर सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने किसी तरह भैंस को भगाया, लेकिन तब तक जयवीर सिंह की मौत हो चुकी थी। गांव में हादसे की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। भौराकलां थाने से पुलिस भी पहुंच गई। दहशत में किसान खेतों से वापस लौट गए।
विज्ञापन
किसानों को पता चला है कि भैंस को शामली जिले के खंदरावली गांव से अलावलपुर माजरा गांव निवासी पशुपालक 90 हजार रुपये में खरीदकर लाए थे। अलावलपुर पहुंचते ही भैंस बिदक कई और कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद जंगल की तरफ चली गई। मंगलवार सुबह यही भैंस मुंडभर के जंगल में पहुंची और किसान पर हमला कर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
वाजिदपुर में आवारा सांड़ बना है मुसीबत
जानसठ क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में आवारा सांड़ ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने सांड़ को पकड़वाने पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
कांवड़ मार्ग पर डेरा जमा रहे आवारा पशु
पानीपत-खटीमा मार्ग पर आवारा पशु डेरा जमा रहे हैं। तितावी में वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई वाहन चालकों पर हमला भी कर चुके हैं।