{"_id":"684ad3c23000a06b6e0a2aa7","slug":"a-drunk-man-killed-a-garden-keeper-after-a-dispute-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-147731-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विवाद होने पर नशे में की बाग रखवाले की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विवाद होने पर नशे में की बाग रखवाले की हत्या
विज्ञापन
-पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडे किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। पुरकाजी के गांव गोधना में बाग रखवाले ओमपाल की हत्या शराब पीने के दौरान हुए विवाद में शराब के नशे में डंडों से हमला कर की गई थी। पुलिस ने दो डंडे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भी बाग में आम तोड़ने का काम करते थे।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव गोधना के जंगल में गोधना निवासी चरण सिंह के बाग को पुरकाजी निवासी वहीद ने ठेके पर ले रखा है। बाग की रखवाली गांव धमात निवासी 50 वर्षीय ओमपाल करता था, उसका शव गत सोमवार को बाग में पड़ा मिला था।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव हरिनगर निवासी आरोपी मुनेश व उसके साथी सुनील माटी को गोधना रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाग में आम तोड़ने का काम करते हैं। घटना वाली शाम तीनों ने बाग में एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान उनकी मृतक से कहासुनी व झगड़ा हो गया। तब पास में ही पड़े डंडों से उसके सिर पर वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो डंडे व शराब का एक पव्वा, तीन खाली पव्वे बरामद किए हैं। तीनों लोग पहले भी शराब पीते रहे हैं। इसके चलते घटना वाली शाम भी तीनों ने शराब पी। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।