फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A dozen trains run after three months, got relief

तीन माह बाद चली एक दर्जन ट्रेन, मिली राहत

Sun, 09 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
A dozen trains run after three months, got relief
तीन माह बाद चली एक दर्जन ट्रेन, मिली राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली से वाया मुजफ्फरनगर देहरादून रूट पर तीन माह से बंद करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन फिर से हो गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
देहरादून यार्ड में कार्य के चलते लगभग ट्रेनों का संचालन गत 10 नवंबर से बंद कर दिया गया था। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन, हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस और ओखा एक्सप्रेस का संचालन मेरठ तक ही किया गया था। रद्द होने वाली ट्रेनों में 22660 देहरादून-कोच्चीवेली मेल, 22659 कोच्चीवेली-देहरादून मेल, 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, 14318 देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, 14309 उज्जैनी-देहरादून एक्सप्रेस, 14310 देहरादून-उज्जैनी एक्सप्रेस, 12017 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली-देहरादून, 12018 देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12055 जन शताब्दी नई दिल्ली-देहरादून और 12056 जन शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून-नई दिल्ली का संचालन बहाल हो गया है।
विज्ञापन

- फरीदाबाद बस सेवा का शुभारंभ आज
मुजफ्फरनगर। अब मुजफ्फरनगर से फरीदाबाद के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा मिलेगी। रविवार यानि आज से इस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो से वाया शामली के रास्ते फरीदाबाद के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि तीन बसों का संचालन किया जाएगा। बस यहां से शामली-बड़ौत-दिल्ली होते हुए फरीदाबाद जाएंगी। इससे मुजफ्फरनगर के अलावा शामली, बड़ौत, बागपत के यात्रियों को भी लाभ होगा। डिपो से बस प्रात: 6.30, 7.30 और 8.30 बजे चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed