फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A crowd of devotees from many provinces gathered at Dudhli Mhadi

Muzaffarnagar News: दूधली म्हाड़ी पर कई प्रांतों से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Fri, 06 Sep 2024 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
A crowd of devotees from many provinces gathered at Dudhli Mhadi
चरथावल। ऐतिहासिक म्हाड़ी दूधली पर पर कई प्रांतों से लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मत्था टेका। श्रद्धालु पवित्र निशान, प्रसाद और छड़ी लेकर म्हाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे। मन्नत पूरी होने पर कई शहरों और गांवों से गोगा के भक्त पैदल और लेटकर प्रसाद चढ़ाने पहुंचें। पूरे गांव में हर घर में उत्सव सा नजारा रहा था। अतिथियों की आवभगत में ग्रामीण जुटे रहे। गांव के अलावा आसपास का क्षेत्र नीले घोड़े की जय, बागड़ वाले के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर एवं प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ता पवन सिंह पुंडीर मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा गोगा म्हाड़ी के मेले में सांप्रदायिक सद्भभावना छिपी है। मेलों की परंपराओं से सनातन संस्कृति की झलक साफ दिखती है।
विज्ञापन

गांव के चारों ओर छिमाऊ, न्यामू, पिलखनी और बिरालसी की तरफ से वाहनों की कतार लगी रही। ढ़ोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु पवित्र निशान और छड़ी लेकर बागड़ वाले के जयघोष के साथ म्हाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। म्हाड़ी के आसपास गलियों में हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने को आतुर रहे। लंबी कतार लगी थी। हर कोई प्राचीन म्हाड़ी के दर्शन करने को उत्सुक था। तीन दिवसीय मेले में बृहस्पतिवार को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का दर्शन नजर आ रहा था। ग्राम प्रधान शोभित पुंड़ीर, बृजपाल सिंह, विकास आर्य, प्रवीण राणा, जिपंस प्रतिनिधि डॉ. विपिन त्यागी, दूधली समिति चेयरमैन राजरानी, पूर्व समिति सभापति उदयराज, रामभूल पुंडीर, भाजपा नेता सुरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब आदि प्रांतों से रात से ही श्रद्धालुओं का तांता गांव में लगना शुरू हो गया था। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ सदर राजू कुमार साव ने मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed