फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A cow caught in an encounter, injured by bullet

Muzaffarnagar News: जानसठ - मुठभेड़ में एक गोकश पकड़ा, गोली लगने से घायल

Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
A cow caught in an encounter, injured by bullet
जानसठ पुलिस ने मुठभेड़ में गोकश पकड़ा
- गोमांस पैक करती दो महिलाएं भी पकड़ी गईं, तीन गोकश हुए फरार
विज्ञापन

- पुलिस ने दो क्विंटल बीस किलो गोमांस व गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ में एक गोकश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल भी हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर में गोमांस की पैकिंग करते हुए दो महिलाएं भी गिरफ्तार की हैं। पुलिस ने दो क्विंटल बीस किलो गोमांस व गोकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
सीओ शकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार सुबह थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव कवाल में तालाब के पास गन्ने के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। तब थाना प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक गोकश घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने घायल गोकश को पकड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने गांव कवाल में मकान के अंदर गोमांस की पैकिंग करते हुए दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ा घायल गोकश गांव कवाल निवासी कल्लू पुत्र सकरू तथा महिलाएं गांव कवाल निवासी मुसैयत पत्नी नजाकत व अशफा पत्नी सलमान हैं। मुसैयत, फरार आरोपी नजाकत की पत्नी है। दोनों महिलाओं को नजाकत के घर से पकड़ा गया। फरार गोकश गांव कवाल निवासी कैफ पुत्र महबूब, नजाकत पुत्र सगीर व मुन्ना पुत्र रिजवान बताए गए हैं। पकड़े गए आरोपी गोकश के कब्जे से सेंट्रो कार, एक तमंचा, कारतूस, बाइक, गोकशी के उपकरण तथा दो क्विंटल गोमांस, 20 किलोग्राम गोमांस पैकिंग अवस्था में बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाएं पैकिंग कर घर-घर बेचती थीं गोमांस

थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि पकड़े गए घायल गोकश कल्लू ने बताया कि वह अपने फरार तीनों साथियों कैफ, नजाकत व मुन्ना के साथ आवारा गोवंश को पड़कर गोकशी करते थे। इसके बाद गोमांस को सेंट्रो कार में भरकर आसपास के जनपदों में बेच देते थे। महिलाएं मुसैयत व अशफा गोमांस को पैकिंग करके घर-घर बेचती थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। फरार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शिव सेना कार्यकर्ताओंं ने की सख्त कार्रवाई की मांग
शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा भी कार्यकर्ताओं के साथ जानसठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पता चला है कि जिस गन्ने के खेत में गोकशी हो रही थी। उसी खेत के मालिक का भाई गोकशी में शामिल है। एक आरोपी गोकश किसी किसान संगठन में पदाधिकारी भी है। उन्होंने किसान संगठनों से ऐसे लोगों को अपने संगठन में शामिल न करने और पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed