{"_id":"6827379d1df7ede858012730","slug":"a-couple-going-to-the-temple-for-worship-died-in-an-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-145729-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मंदिर में पूजा के लिए जा रहे दंपती की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मंदिर में पूजा के लिए जा रहे दंपती की हादसे में मौत
विज्ञापन
- दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर सुबह पांच बजे हुआ हादसा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पार कर रहा दंपती अनियंत्रित ट्रक की की चपेट में आ गया। हादसे में पत्नी कामेश (37) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति बलवेंद्र (38) की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हुई। दोनों मंदिर में पूजा-अर्चना और टहलने के लिए घर से निकले थे।
हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। हाईवे पार करने के दौरान बिजनौर की ओर से आ रहे ट्रक ने दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों और पुलिस ने घायल बलवेंद्र को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दो घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। पत्नी का पोस्टमार्टम मुजफ्फरनगर और पति का मेरठ में कराया गया। दंपती की मौत से सिकरेड़ा में गम का माहौल है। मृतक बलवेंद्र के पिता भोपाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है।
-- -- -- -
इनसेट
परिवार में एक बेटा और एक बेटी
मीरापुर। दंपती बलवेंद्र व कामेश के एक पुत्र कार्तिक (15) और पुत्री रानी (16) है। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद टहलने के लिए जा रहे थे। गांव के अन्य लोग भी टहलने के लिए जाते हैं। शव गांव में पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। बलवेंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा था।