फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A conspiracy was hatched against instructor Sajid in Dahod

Muzaffarnagar News: दाहौड़ में अनुदेशक साजिद के खिलाफ रची गई थी साजिश

Fri, 21 Jun 2024 03:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy was hatched against instructor Sajid in Dahod
मुजफ्फरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय दाहौड़ के अनुदेशक खंड शिक्षा अधिकारी खतौली की जांच में निर्दोष पाया गया है। बीईओ पंकज अग्रवाल ने बीएसए शुभम शुक्ला को जांच आख्या रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके माध्यम से बीएसए अब अग्रिम कार्रवाई करेंगे। अनुदेशक का स्कूल बदला जाएगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों स्कूल के अनुदेशक साजिद सैफी पर हिंदू बच्चों पर नमाज पढ़वाने का दबाव बनाने व एक छात्र की विशेष समुदाय के बच्चे से पिटाई कराने का आरोप लगा था। इस मामले में बीएसए ने बीईओ को जांच सौंपी थी। जिसकी आख्या रिपोर्ट बीईओ ने बृहस्पतिवार को बीएसए को दे दी है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि बीईओ की जांच में बच्चों से नमाज पढ़वाने का दबाव बनाने व पिटाई करवाने का मामला झूठा पाया गया है। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला रंजिश के आधार पर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने कहा कि जांच आख्या रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक चंद्रकांत को भी स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया जाएगा। साथ ही अनुदेशक साजिद का अन्य विद्यालय में स्थानांतरण किया जाएगा।


पूरे विद्यालय में केवल 15 मुस्लिम बच्चे अध्ययनरत

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि अनुदेशक पर लगाए गए आरोप रंजिशन है। पूरे विद्यालय में मुस्लिम बच्चों की संख्या केवल 15 है, जबकि अन्य सभी बच्चे हिंदू है। ऐसे में नमाज पढ़वाने का दबाव बनाने का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed