फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A budget of Rs. 279 crores approved in the district plan

जिला योजना में 279 करोड़ का बजट मंजूर

Thu, 11 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs. 279 crores approved in the district plan
जिला योजना समिति की बैठक लेते प्रभारी मंत्री सतीश महाना। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। जिला योजना की बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए 279 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। प्रदेश के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना की मौजूदगी में बजट को अंतिम रूप दिया गया। बजट में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 41 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
विज्ञापन

  
विकास भवन के सभागार में जिला योजना के लिए विभिन्न विभागों ने अपने प्रस्ताव रखे। जिला योजना के बजट में इस बार प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया है। सभी विभागों के लिए जहां उनकी आवश्यकता के अनुसार पैसा बजट में स्वीकृत किया गया है, वहीं जिले में रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में स्वरोजगार पर जोर दिया गया है। योजनाओं का कुल बजट केंद्रांश सहित 279 करोड़ रखा गया है। इसमें 170 करोड़ पूंजीगत कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने सभी विभागों के बजट पर प्रकाश डाला। बजट में सड़क और पुलों के लिए 41 करोड़ के बजट को स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


गन्ना विभाग का बजट इस बार 16 करोड़ 21 लाख रुपये का रखा गया। पशुपालन, दुग्ध विकास का अलग से बजट रखा गया। मनरेगा का बजट 15 करोड़ 72 लाख रखा गया। समाज कल्याण का 33 करोड़ 32 लाख का बजट रखा गया। विकास भवन में हुई जिला योजना की बैठक में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, विजय कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ अंकित अग्रवाल समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed