{"_id":"57c5ddb84f1c1bbf762cbf42","slug":"a-brother-s-death-another-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक भाई की मौत्, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक भाई की मौत्, दूसरा गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईमंडी कोतवाली के जानसठ रोड पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
सिखेड़ा के भिक्की निवासी जयपाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई कूड़े सिंह के बेटे संजय और कृष्ण कुमार सोमवार रात किसी रिश्तेदार से मिलने जिला चिकित्सालय गए थे। रात करीब दस बजे वापस लौटने के दौरान बीबीपुर चौकी के पास जानसठ रोड पर अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर जा गिरे।
गिरने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रात में ही परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।