फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बालाजीपुरम में डकैती का प्रयास

बालाजीपुरम में डकैती का प्रयास

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खतौली। कच्छाधारी बदमाशों के गिरोह ने रविवार रात्रि में बालाजीपुरम में एक मकान में डकैती का प्रयास किया। बदमाश मकान में घुस आए थे, तभी जाग और घेराबंदी होने पर बदमाश भाग गए। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई। इस वारदात से मुहल्ले वालों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बालाजीपुरम निवासी सुनील कुमार रविवार रात्रि में अपने मकान में परिजनों के साथ सो रहा था, तभी अचानक देर रात्रि को कच्छाधारी बदमाश सीढ़ी लगा कर मकान में घुस आए। बदमाशों ने बंद पड़े कमरे की ताले भी खोल लिए। इसी दौरान परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों ने शोर मचाया तो बदमाश मुख्य गेट खोल कर भाग खडे़ हुए। जाग होने पर पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसी बीच लोगों ने पाया कि उनके बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी थी। तब मकानों के दूसरे रास्ते से मुहल्ले वाले बाहर आए और पुलिस को खबर देकर बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। बदमाश सूखी पड़ी गंग नहर से होकर जंगल में फरार हो गए। बताया गया है कि बदमाशों के हाथों में धारदार हथियार फरसे भी थे। जो केवल कच्छा पहने थे। पुलिस ने भी काफी देर उनकी तलाश की, मगर बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस वारदात के बाद मुहल्ले वासियों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed