{"_id":"49-78812","slug":"Muzaffar-nagar-78812-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार
Muzaffar nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के महमूदनगर में दस सालों से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को हिरासत में लिया गया है। परिवार में तीन महिलाएं, एक पुरुष और कई बच्चे शामिल हैं। खुफिया विभाग की टीम परिवार से यहां रहने की बाबत पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महमूदनगर में एक बांग्लादेशी परिवार करीब 10 साल से रह रहा था। इस अवधि में परिवार ने अपनी दो बेटियाें की शादी भी स्थानीय युवकों से की, लेकिन पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लग पाई। कई दिन पूर्व अफसरों को किसी के द्वारा बांग्लादेशी परिवार के अवैध रूप से शहर में रहने की जानकारी दी गई, जिसके बाद खुफिया विभाग और पुलिस हरकत में आई। रविवार देर रात पुलिस टीम ने महमूदनगर में दबिश देकर परिवार की महिला, उसकी दो बेटियों और एक बेटे को हिरासत में ले लिया। सभी को हिरासत में लेकर महिला थाने ले जाया गया, जहां सभी से जिले में अवैध रूप से रहने की बाबत कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी अफसर इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। एलआईयू इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि अभी परिवार से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही उनके यहां रहने के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।