{"_id":"49-78746","slug":"Muzaffar-nagar-78746-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे याकूब कुरैशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे याकूब कुरैशी
Muzaffar nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बसपा ने हाजी याकूब कुरैशी को मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बुलंदशहर की खुर्जा सीट से मनोज गौतम और शिकारपुर से देवेंद्र भारद्वाज को टिकट दे दिया है।
हापुड़ रोड स्थित पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के फार्म हाउस पर आयोजित मेरठ मंडल के पदाधिकारियों के कैडर कैंप में बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी मजबूत उम्मीदवारों को आगे ला रही है। पूर्व में शहर सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए याकूब कुरैशी को अब दक्षिण क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जाएगा। हालांकि चर्चा यह भी थी कि शहर से अब उनके बेटे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीट पर बसपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। नसीमुद्दीन ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र से देवेंद्र भारद्वाज और खुर्जा से मनोज गौतम को पार्टी चुनाव लड़ाएगी। कैडर कैंप में राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी, जोनल कोआर्डिनेटर अतर सिंह राव, मुकेश जाटव, एमएलसी लोकेश प्रजापति, पूर्व विधायक लखीराम नागर, चंद्रवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
दम नहीं था इन राज्य मंत्रियों में : सिद्दीकी
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा ने जिन 82 दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों को बर्खास्त किया है, उनमें कोई दम ही नहीं था। क्षमताहीन लोगों को बिना वजह राज्यमंत्री के पद रेवड़ियों की तरह बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश की गई। इन लोगों के परिजन भी अजीबोगरीब काम करने लगे थे। कानून व्यवस्था को पंगु बना दिया था। यह हाल पूरी सरकार का है। सरकार को पता ही नहीं, कि क्या करना है। कभी लैपटॉप बाटते हैं तो कभी बंद कर देते हैं। इस चुनाव में इनकी पोल खुल जाएगी और लोगों के सामने बसपा एकमात्र विकल्प रहेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि केवल फोटो खिंचवाने से देश साफ नहीं होगा। वास्तव में सफाई करनी होगी।
विज्ञापन
भाजपा, सपा और कांग्रेस को कोसा
कैडर कैंप में मुख्य वक्ता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने दबे-कुचले वर्ग को उठने का मौका नहीं दिया। डा. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों ने उनकी लड़ाई लड़ी, जिसे कांशीराम ने जारी रखा। आज बसपा सुप्रीमो मायावती समाज के इसी वर्ग के लिए संघर्ष कर रही हैं। भाजपा और सपा मिलकर प्रदेश में दंगे करा रही हैं, यह बात साफ हो चुकी है। प्रदेश की जनता भी यह बात भली-भांति जान चुकी है। सिद्दीकी ने कहा कि बसपा के शासनकाल में दंगा क्यों नहीं हुआ? अब हो रहे दंगे पूरी तरह से सुनियोजित हैं, जिसमें भाजपा-सपा राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही हैं। सभी वर्गों का हित केवल बसपा में सुरक्षित है।