फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाशमपुर में शिया-सुन्नी में तनाव

हाशमपुर में शिया-सुन्नी में तनाव

Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामराज। गांव हाशमपुर में जामा मस्जिद पर बैनर लगाने को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। सीओ जानसठ और एसओ के सामने अभद्रता करने पर सुन्नी समुदाय के दो लोगों का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर की जामा मस्जिद में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग नमाज अदा करते है। शिया समुदाय के लोग कई सालों से मोहर्रम के समय इसी मस्जिद में मजलिस का भी आयोजन करते है तथा जुलूस निकालते है। इसके अलावा मस्जिद के अंदर से ही अलम सज कर आता है। इस मामले को लेकर सीओ जानसठ मुकेश मिश्रा ने रामराज थाने में एक बैठक बुलाई, जिसमें एक समुदाय के लोगों द्वारा मस्जिद पर बैनर लगाने, अलम तथा जुलूस निकालने का विरोध किया। इस मामले को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सीओ और एसओ बैठक समाप्त कर गांव हाशमपुर पहुंचे तथा मामले का निपटारा करने को कहा, जिस पर सुन्नी समुदाय के खलील और मीर हसन ने वहां पर अभद्र व्यवहार किया, जिस पर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग थाने पहुंचे और इस मामले के निपटारे का सुझाव दिया। साथ ही एक कमेटी का भी गठन किया गया। इसके बावजूद गांव में तनाव बना है, जिससे मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed