फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक को गोली मार कर लग्जरी कार लूटी

युवक को गोली मार कर लग्जरी कार लूटी

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खतौली। बदमाशों ने खतौली बाईपास हाईवे पर मेरठ निवासी युवक को गोली मारकर लग्जरी कार लूट ली। घायल को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी रितेश कुमार पुत्र खड़क बहादुर सिंह शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे लग्जरी कार से हरिद्वार जा रहा था। उसके साथ महिला ईशा भी थी। खतौली बाईपास नेशनल हाईवे पर गांव भैंसी के सामने पीछे से आई एक कार सवार ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर रितेश से नगदी और कार लूट ली, जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी। लूटपाट के बाद बदमाश कार लेकर वापस मेरठ की ओर फरार हो गए। कमर के नीचे गोली लगने से रितेश लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम और हाईवे एंबुलेंस को खबर दी। एंबुलेंस वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सीओ डीके मित्तल ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एक दरोगा को मेरठ अस्पताल में घायल से वारदात की जानकारी लेने भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed