{"_id":"49-78593","slug":"Muzaffar-nagar-78593-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का सिर काटकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का सिर काटकर ले गए
Muzaffar nagar
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर लाश कछौली गांव के पास नाले में फेंक दी गई। बुधवार को लोग सिर कटी लाश देखकर सिहर उठे। पुलिस को काफी खोजने पर लाश का बाकी हिस्सा नहीं मिला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शहर कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव कछौली के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। काफी ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिपाहियों ने शव को बाहर निकाला। उसके शरीर पर चोटों के निशान दिख रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि किसी ने बेरहमी से हत्या कर शव को फेंका है। पुलिस ने काफी दूर पर लाश का सिर तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी चमन सिंह चावड़ा ने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के कारणों के बारे में अभी कुछ कहना संभव नहीं है।