{"_id":"49-78454","slug":"Muzaffar-nagar-78454-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के इम्तिहान में पास हुए दिग्गज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के इम्तिहान में पास हुए दिग्गज
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। सपा ने बिजनौर उपचुनाव की तर्ज पर कैराना का किला फतह किया। बिजनौर उपचुनाव की तरह ही सपा के कई बिरादरियों के मंत्री और समेत दिग्गज नेता कैराना में डेरा डाले रहे। पार्टी को जीत दिलाकर सीएम के इम्तिहान में पास हुए। इस जीत ने इन दिग्गजों का कद पार्टी में बढ़ा है। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह को लालबत्ती देकर गुर्जरों की वोट दिलाने का इनाम दिया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव में सपा चुनाव हार गई थी। लोकसभा चुनाव में चूंकि नाहिद हिंदू मत नहीं ले सके थे। पार्टी को यह बात पता थी कि दो मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं। इसलिए बिना हिंदू वोट के नाहिद नहीं जीत सकते। लिहाजा खुद मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश, कुलदीप उज्जवल, साहब सिंह, राजपाल चौधरी, राजपाल कश्यप, के अलावा करीब डेढ़ दर्जन विभिन्न बिरादरियों केे मंत्री स्तर के पार्टी दिग्गजों को चुनाव के लिए भेजा, जो कि 15 दिन तक यहीं डेरा डाले रहे और आखिर उनकी मेहनत भी रंग लाई। साथ ही नाहिद को जीत दिलाकर वह सीएम के इम्तिहान में पूरी तरह पास हो गए। इस जीत के बाद इन दिग्गजों का कद बढ़ सकता है। खासतौर से विेरेद्र सिंह को इनाम के रूप में सपा सरकार लालबत्ती से नवाज सकती है। विरेंद्र और उनके बेटे मनीष चौहान ने गुर्जरों में यही बात कहकर प्रचार किया था।