{"_id":"49-78385","slug":"Muzaffar-nagar-78385-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से शुरू होगा शुक्रताल मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से शुरू होगा शुक्रताल मेला
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मोरना। शुक्रताल में गंगा स्नान मेले को लेकर हुई बैठक में जिला पंचायत ने 15.24 लाख का बजट पास किया है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि बीते वर्ष मेले के आयोजन में 13 लाख 42 हजार 926 रुपये का बजट पास हुआ था। इस वर्ष एक से छह नवंबर तक लगने वाले मेले के लिए 15 लाख 24 हजार का बजट पास हुआ है। मेले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मुख्य चौराहों, बाजारों, आश्रमों आदि में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हैंडपंप, विद्युत व्यवस्था, गैस लाइट, अस्थाई शौचालय, पानी छिड़काव की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, स्कूटर से टोल नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मेले में ड्यूटी पर रहेंगे। बैठक में वित्तीय परामर्शदाता रवि अग्रवाल, दिनेश, अशोक कुमार, गुड्डू तोमर, नरेंद्र वाल्मीकि, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, पशु चिकित्सा केंद्र प्रभारी, विद्युत विभाग और वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।