फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चचेरे भाई की हत्या कर थाने पहुंचा

चचेरे भाई की हत्या कर थाने पहुंचा

Sun, 21 Sep 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 21 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। कसबे में सब्जी विक्रेता की हत्या कर हत्यारा खुद ही खून से सना हुआ चाकू लेकर थाने पहुंच गया। कातिल मृतक का चचेरा भाई है। वारदात के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाने के सामने साजिद की सब्जी की दुकान है। मकान के बटवारे को लेकर उसका विवाद चाचा से चल रहा था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे चरथावल देहात के मोहल्ला पुजाया में साजिद अपने घर के सामने खड़ा था। साजिद का पिता शहीद भी घर पर मौजूद था। आरोप है कि चचेरा भाई इंतजार भी वहां आ धमका और उसने अंटी से चाकू निकालकर साजिद के पेट में घोंप दिया। खून से लथपथ साजिद मौके पर ही गिर पड़ा। परिजनों ने घायल क ो जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने पहुंच गए। पीड़ित शहीद ने आरोपी इंतजार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दर्शाई है।
विज्ञापन


खून से लथपथ चाकू देखकर सकते में पड़ी पुलिस
चरथावल। खून से हाथ रंगने के बाद चचेरा भाई खुद को पुलिस के हवाले करने के लिए थाने पहुंच गया। युवक के हाथ में खून से लथपथ चाकू देखकर एक बार तो पुलिस सकते में पड़ गई। उसने पुलिस को साजिद के पैर में चाकू मारने की बात कहकर बरगलाने की कोशिश की, लेकिन बाद में हकीकत मालूम चले ही पुलिस ने इंतजार को हवालात में डाल दिया। मृतक फौज में भर्ती के लिए तैयारी कर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed