{"_id":"49-76950","slug":"Muzaffar-nagar-76950-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन से लूट का प्रयास, फायर झोंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन से लूट का प्रयास, फायर झोंका
Muzaffar nagar
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली(मुजफ्फरनगर), रतनपुरी के गांव फुलत के जंगल में कार सवार भाई-बहन से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विरोध पर युवक पर फायर झोंक बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने युवती से छेड़छाड़ कर उसके कपडे़ भी फाड़ दिए।
मेरठ के शिवलोकपुरी निवासी हरबंश का पुत्र राहुल अपोलो अस्पताल में डॉक्टर है। शनिवार को वह अपनी फुुफेरी बहन के संग आई-10 कार से देहरादून से वापस आ रहा था। बताया गया है कि खतौली एक रिश्तेदारी में जाने को वह हाईवे से फुलत संपर्क मार्ग पर चल दिया। जंगल में अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें आगे लूटपाट की बात कहकर वापस मुड़वा दिया। इसी बीच बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर उनसे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने युवती से छेड़छाड़ कर उसके कपडे़ फाड़ दिए। विपरीत दिशा से आई एक गाड़ी को देख बदमाश युवती का मोबाइल व कार की चाबी लूटकर युवक पर फायर झोंक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची रतनपुरी व खतौली पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में मामला रतनपुरी का निकला। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं पुलिस फायरिंग की बात को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के अनुसार मौके से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ।