{"_id":"49-76053","slug":"Muzaffar-nagar-76053-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहाद प्रकरण: परिजनों को सौंपी गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जेहाद प्रकरण: परिजनों को सौंपी गई किशोरी
Muzaffar nagar
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला ब्रह्मपुरी से अगवा की गई किशोरी के सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी किशोरी को 25 अगस्त की रात घर से अगवा कर लिया गया था। परिजनों ने लद्दावाला निवासी परवेज, मां परवीन, भाई शावेज और साकेत कॉलोनी निवासी तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की के पिता ने मामले को लव जेहाद से जुड़ा बताते हुए आरोपी परवेज पर बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह रचाने की साजिश का आरोप लगाया था। शनिवार रात पुलिस ने युवती को आरोपी परवेज के साथ नेपाल बॉर्डर से बरामद कर लिया था। रविवार को लड़की के परिजनों ने दर्जनों लोगों के साथ सिविल लाइंस थाने में हंगामा किया था। भीड़ ने महिला थाने में तोड़फोड़ भी कर दी थी। सोमवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। सीओ सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उसके बयानों की अभी जानकारी नहीं हो पाई है। उधर, महिला थाने में की गई तोड़फोड़ के मामले में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसएसपी ने भी महिला थाने में तोड़फोड़ के समय मूकदर्शक बने रहे पुलिसकर्मियों के संबंध में रिपोर्ट तलब कर ली है। माना जा रहा है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द ही विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि तोड़फोड़ के दौरान जहां पुरुष पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे थे, वहीं महिला थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी मधु शर्मा ने अकेले भीड़ से लोहा लिया था। सीओ सिटी ने तोड़फोड़ के बाद पुरुष पुलिसकर्मियों को इस लापरवाही पर जमकर फटकार भी लगाई थी।