फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आरोप-प्रत्यारोपों में बीते साढ़े तीन साल

आरोप-प्रत्यारोपों में बीते साढ़े तीन साल

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की ओर से साढ़े तीन साल के कार्यकाल में 24 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं। अध्यक्ष इंतखाब राना पर आरोप लगते रहे हैं कि उनका ज्यादा ध्यान मुसलिम बहुल इलाकों पर है। इसके जवाब में राना ने दावा किया कि उन्होंने विकास कार्य जाति-धर्म से ऊपर उठकर कराए हैं। सभी काम जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों पर किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत में मुख्य रूप से अब केवल निर्माण कार्य ही रह गए हैं। जिला पंचायत की ओर से जिले के उन बड़े गांवों में सीसी रोड और खड़ंजे का निर्माण किया जा रहा है, जहां की स्थिति ज्यादा खराब थी। हालांकि बीते कार्यकाल में विरोधी गुट के सदस्य अध्यक्ष पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि वह मुसलिम बहुल इलाकों में विकास कार्य करा रहे हैं, जबकि जिले के दूसरे इलाकों में विकास कार्य न के बराबर कराए गए। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष इंतखाब का दावा है कि उन्होंने सभी धर्म और जाति के लोगों के गांवों में बराबर विकास कार्य कराए हैं। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है, जो भी काम हो रहे हैं जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव के बाद ही कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत को दस लाख तक का काम कराने का अधिकार हैं। साढ़े तीन साल में अब तक 24 करोड़ के कार्य कराए गए हैं। इनमें फुगाना, जौला, संभलहेड़ा, ककरौली, तेवड़ा आदि गांवों की सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन


खतौली-जानसठ में मार्केट का प्रस्ताव
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष इंतखाब राना ने बताया कि उनकी योजना खतौली में बुढ़ाना रोड और जानसठ में मार्केट बनाने की है। जिला पंचायत ने सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से शीघ्र मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमर्जी से किया जा रहा है खर्च
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने तीन बार गांव में स्लाटर हाउस खोलने का प्रस्ताव पास कराने का प्रयास किया, लेकिन सदस्यों ने पास नहीं होने दिया। विकास की गति बहुत धीमी है। जिला महामंत्री संजय अग्रवाल का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी मर्जी से धन खर्च कर रही हैं। मुस्लिम गांवों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed