फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इज्जत का बदला लेने को किया था कत्ल

इज्जत का बदला लेने को किया था कत्ल

Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार निवासी आरिफ उर्फ छोटू की हत्या किशोरी की इज्जत से खिलवाड़ के विरोध में की गई थी। पुलिस ने हत्या के चंद घंटों बाद ही घटना का लगभग खुलासा कर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी मंदबुद्धि किशोरी से 21 मई की शाम दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। किशोरी के परिजनों ने इज्जत की खातिर पहले आरोपी के खिलाफ घर में महिलाओं को बंधक बना लूटपाट करने का आरोप लगाया। बात नहीं बनती देख 23 मई को आरिफ उर्फ छोटू के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के साथ ही किशोरी के परिजन भी अपने स्तर से आरोपी की तलाश करते रहे। 25 मई की दोपहर करीब तीन बजे आरोपी किशोरी के परिजनों के हत्थे चढ़ गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी छोटू को देवबंद से गाड़ी में अगवा कर रोहाना-चरथावल मार्ग पर ले जाया गया। वहां छोटू को चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने देर रात मामले का खुलासा करते हुए हत्या के दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया। मामले में मृतक छोटू के भाई आसिफ उर्फ गुड्डू ने दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार शाम लाश घर पहुंचने पर लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा भी किया, जिस पर मीनाक्षी चौक से खालापार जाने वाले ट्रैफिक को कुछ देर रोका भी गया। बाद में परिजनों को समझा-बुझाकर लाश को सुपुर्दे-खाक करा दिया गया। सीओ सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed