{"_id":"49-60062","slug":"Muzaffar-nagar-60062-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब बहुरेंगे बदहाल रुड़की रोड के दिन ? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब बहुरेंगे बदहाल रुड़की रोड के दिन ?
Muzaffar nagar
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मेला शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक शहर के मुख्य मार्ग रुड़की रोड की मरम्मत भी नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को हुई जरा सी बारिश में सड़क नाले में तब्दील हो गई। इससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
रुड़की रोड की हालत बेहद ही खस्ता हाल हो चुकी है। चुंगी से लेकर बामनहेरी रेलवे क्रॉसिंग पुल तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। पिछले काफी दिनों से सड़क टूटी हुई है, मगर कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है। दो-तीन साल से तो गड्ढों में ईंट-पत्थर भरकर काम चलाया जा रहा है। कांवड़ मेले के अवसर पर इस सड़क के दिन बहुरने की आशा भी अब तो खत्म ही हो गई है। क्योंकि, कुछ ही रोज में कांवड़ मेला शुरू होने वाला है। इतनी जल्दी सड़क का निर्माण या मरम्मत संभव नहीं है। बृहस्पतिवार सुबह जरा सी बारिश क्या हुई, सड़क नाले में तब्दील हो गई। लोगों को इस दौरान भारी परेशानी उठानी पड़ी। गड्ढों में पानी भर जाने से आने-जाने के लिए रास्ता ही नहीं बचा। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि टूट चुकी सड़क के निर्माण के लिए कई बार प्रशासन को प्रार्थना-पत्र दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर मरम्मत नहीं हुई तो शिव भक्त कांवड़ियों के लिए यह मार्ग बड़ा कष्टदायी सिद्ध होगा।