फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लकड़ी ठेकेदार को गोलियों से भूना

लकड़ी ठेकेदार को गोलियों से भूना

Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना 07 जुलाई। परिवार की लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पैरोकारी करने वाले लकड़ी ठेकेदार की दिनदहाडे़ गांव के बीच गोलियों से भून डाला गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचीं एसएसपी को शव उठाने के लिए तीन घंटे तक ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। दुष्कर्म की जांच करने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कप्तान ने हत्यारोपियाें पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया है। मृतक के पुत्र ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंदवाड़ा निवासी लकड़ी ठेकेदार महफूज राना (45) रविवार को सुबह घर पर था। गांव के ही भूरे नामक व्यक्ति ने फोन करके महफूज को अपने घर बुलाया। रविवार को प्रात: करीब नौ बजे भूरे के मकान के पास छह हमलावरों ने महफूज राना पर गोलियां बरसा दीं। दिनदहाडे़ गांव के बीच हुई घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही महफू ज राना के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में महफूज ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को लेकर घर आ गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र लाल पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। ग्रामीण कप्तान के आने तक शव नहीं उठाने देने पर अड़ गए। घटना की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी क्राइम कल्पना सक्सेना, सीओ सदर कर्मवीर सिंह, एसडीएम मुनीश कुमार शर्मा, क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि 25 अप्रैल को गांव की दो लड़कियाें के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले की रिपोर्ट 15 मई को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक महफूज राना को नामजद बलात्कार के आरोपियों ने अपने साथियों की सहायता से गोलियाें से भूनकर मौत के घाट उतारा है। ग्रामीणाें की शिकायत पर एसएसपी ने सामूूहिक दुष्कर्म की जांच करने वाले तत्कालीन जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने आदेश दिया कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक पीएसी और पुलिस बल गांव में रहेगा। उन्होंने ग्रामीणाें के बीच हत्यारोपी अफजाल व फरीद पर 5-5 हजार रुपयेे का इनाम घोषित किया और 12-12 हजार रुपये के अतिरिक्त इनाम की घोषणा डीआईजी को संस्तुति की गई। एसएसपी के चार दिन के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को उठने दिया। मृतक के पुत्र अफजाल ने गांव के ही भूरा, अफजाल, महताब उर्फ कल्लू, फरीद, यूसुफ और मेरठ जनपद के गांव पांचली निवासी इस्लाम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के ही प्रधानपति हाशिम को हत्या के षड्यंत्र में शामिल होना बताया है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। हत्यारों की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed