फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर फूटा गुस्सा

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर फूटा गुस्सा

Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 21 जनवरी। शहर के मिमलाना रोड पर खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने और बार-बार विद्युत कर्मियों के आश्वासन देने से खफा लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। उत्तेजित भीड़ ने बिजलीघर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान विद्युतकर्मियों ने छिपकर अपनी जान बचाई। उधर, मुस्तफा कॉलोनी में भी लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिन पहले खराब हो गया था। इस ट्रांसफार्मर से पूरा मिमलाना रोड मोहल्ला प्रभावित हो रहा था। नागरिक लगातार बिजलीघर के चक्कर काट रहे थे, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हो पा रहा था। रविवार दोपहर कर्मचारियों ने सोमवार सुबह तक खराब ट्रांसफार्मर बदलने की बात कहकर लोगों को टरका दिया था। विभाग की लापरवाही से उत्तेजित सैकड़ों लोगों ने मिमलाना रोड बिजलीघर पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। कुर्सियां, अग्निशमन यंत्र, मेज और अन्य सामान तोड़ दिया । भीड़ के तेवर देख विद्युतकर्मियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह मयफोर्स के बिजलीघर पहुंचे और नागरिकों को समझा-बुझाकर शांत किया। विद्युत अधिकारियों ने भी दो घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदलकर सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नगरीय वीरेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसको लेकर लोग भड़क गए और बिजलीघर पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ भी की गई, जिसकी जांच कराई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, दो दिन पहले खराब हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर अस्थाई ट्रांसफार्मर ट्रॉली से सप्लाई दी जा रही थी। हंगामे और तोड़फोड़ के कारण उक्त ट्रॉली को मिमलाना रोड पर लगाने के लिए देर शाम विद्युतकर्मी वहां पहुंचे तो नागरिकों ने उन्हें घेर लिया और जमकर हंगामा किया। हालांकि अधिशासी अभियंता के आदेश पर पुलिस बल के साथ ट्रॉली को वहां से हटवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed