{"_id":"49-46099","slug":"Muzaffar-nagar-46099-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को लात घूंसों से पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को लात घूंसों से पीटा
Muzaffar nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 24 नवंबर।
रंजिश के चलते महमूदनगर में छह माह की गर्भवती महिला को आरोपियों ने घर में घुसकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी छोटा पुत्र कालू का आरोप है कि शुक्रवार को वह मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उसकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर मोहल्ले के ही चार लोग उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी पत्नी और छह माह की गर्भवती पुत्रवधू को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि पुत्रवधू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।