{"_id":"49-46098","slug":"Muzaffar-nagar-46098-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने किया युवक को अगवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने किया युवक को अगवा
Muzaffar nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। 24 नवंबर। चीनी मिल में गन्ना डालने आए युवक को कार सवार अगवा कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर अफरातफरी मच गई। बाद में युवक के मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गांव दाहौड़ निवासी दुष्यंत शनिवार दोपहर गन्ने से लदी बुग्गी खतौली शुगर मिल में डालने आया था। मिल के सामने फलावदा रोड पर बुग्गी की साइड लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। अंतवाड़ा निवासी कार स्वामी और उसके अन्य साथियों ने बुग्गी का पीछा कर दुष्यंत को पकड़ लिया और कार में जबरन ले गए। जोर जबरदस्ती के दौरान युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन कार पकड़ में नहीं आ सकी। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान योगेंद्र चौहान को दी। दर्जनों ग्रामीणों के साथ योगेंद्र चौहान खतौली थाने पहुंचे और युवक के यहां लाए जाने की बाबत जानकारी चाही, लेकिन पुलिस ने मामले से इंकार कर दिया। ग्रामीण दुष्यंत की तलाश कर ही रहे थे कि जमशेद कॉलोनी के सामने कार मिल गई, जिसमें दुष्यंत बंधा मिला। युवक को जबरन कार में ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बन गई। बाद में जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।