फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नफीस पर हमले में मूंछ की पेशी

नफीस पर हमले में मूंछ की पेशी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, 24 नवंबर। माफिया सरगना सुशील मूंछ को तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा में जेल से अदालत लाया गया। शनिवार को विरोधी सरगना नफीस अंसारी पर जानलेवा हमला करने के अलावा नई मंडी और रतनपुरी से गैंगस्टर के मामलों में पेशी हुई। पेशी के दौरान मूंछ के चेहरे पर मुस्कराहट साफ नजर आई।

सुशील मूंछ के जेल के सींखचों में पहुंच जाने के बाद अब पुराने मामलों की फाइलें खुल गई हैं और उन पर सुनवाई की प्रक्रिया भी चल गई है। शनिवार को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा में वज्र वाहन से कचहरी लाया गया। इस दौरान मूंछ वकीलों से बात करता रहा। उसने मीडिया छायाकारों से कहा कि ‘अरे भई, बहुत हो गया, अब उसे कानूनी लड़ाई लड़ने दो’। 1999 में कचहरी परिसर में माफिया सरगना नफीस अंसारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सुशील मूंछ को एसीजेएम द्वितीय न्यायाधीश विश्वनाथ की कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की फाइल तो सेशन सुपुर्द हो गई थी, लेकिन सुशील मूंछ के फरार होने के कारण मूंछ की फाइल पेंडिंग चल रही थी। शनिवार को पेशी के बाद उसकी फाइल भी सेशन सुपुर्द कर दी गई। गौरतलब है कि गैंगवार के चलते 2004 में सुशील मूंछ गैंग ने नफीस अंसारी को कुरुक्षेत्र के लड़वा इलाके में गोलियों से भून दिया था। इसके अलावा नई मंडी और रतनपुरी में गैंगस्टर के मामले में मूंछ को एडीजे पांच की कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद लौटते समय काफिले के सामने एक कार के खड़ी थी, जिसे समर्थकों ने हाथों से ही उठाकर साइड में कर दिया। सुशील मूंछ के अधिवक्ता अनुज शर्मा ने बताया कि अब 6, 10 और 17 दिसंबर को अलग-अलग मामलों में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed