{"_id":"49-45943","slug":"Muzaffar-nagar-45943-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दी कॉलेज बंद कराने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दी कॉलेज बंद कराने की धमकी
Muzaffar nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को एलएलबी का परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शुक्रवार तक रिजल्ट न आया तो कालेज में तालाबंदी कर दी जाएगी।
बुधवार को सपा छात्र सभा के नेता विपिन लाटियान और छात्र संघ के उपाध्यक्ष तरन्नुम परवेज के नेतृत्व में छात्र कालेज पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य डॉ. पीके सक्सेना के कार्यालय के बाहर धरना दिया। विपिन ने कहा कि एलएलबी का रिजल्ट न आने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। प्राचार्य से लेकर कुलपति तक कई बार रिजल्ट न आने की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। बताया कि मजबूर होकर छात्र धरना-प्रदर्शन को मजबूर हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक रिजल्ट नहीं आया तो कालेज में तालेबंदी की जाएगी। इस मौके पर राहुल कुमार, हिमानी बंसल, आकाश, शिवा, हरिओम, इफ्तेखार अब्बास, खलीउर्रहमान, मुकीम काजी, बुरहान, दीपक, रोहित, विवेक, मोनू कुटबा, पंकज कुमार, फारूख, आदिल गुफरान आदि मौजूद रहे।
एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों के रिजल्ट के मामले में मैं वीसी विक्रम चंद गोयल से मिला। यूनिवर्सिटी की तरफ से रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जो वेबसाइट पर 23 नवंबर से उपलब्ध रहेगा। शुक्रवार सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपना परीक्षाफल देख सकते हैं। -डॉ. पीके सक्सेना, प्राचार्य, डीएवी डिग्री कालेज