फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पलड़ी में भड़की रंजिश की चिंगारी

पलड़ी में भड़की रंजिश की चिंगारी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर, 18 नवंबर। शाहपुर के पलड़ी गांव में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में रंजिश की चिंगारी मामूली विवाद में रविवार की सुबह फिर से सुलग गई। दोनों ओर से की गई फायरिंग और चले धारदार हथियारों में वृद्धा समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन

पलड़ी गांव में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में पिछले कई सालों से रंजिश की चिंगारी सुलग रही है। आरोप है कि रविवार सुबह एक पक्ष के सद्दाम कुरैशी पास की मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य को देखकर सीढ़ी से छत पर जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष के महबूब ने सीढ़ी हटाकर उसे गिराना चाहा, लेकिन वह संभल गया। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई, जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोग हाथों में हथियार लेकर खडे़ हो गए। आरोप है कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियार चले। संघर्ष में सद्दाम पक्ष के इलियास की बांह को चीरती हुई एक गोली पार निकल गई, जबकि उसकी 92 वर्षीया मां वशीदन भी छुरी लगने से घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक कोई से भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष पवन चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed